Header Ads Widget

Responsive Advertisement

RSCIT Most Important Questions 2 August 2026 | आरएससीआईटी परीक्षा के टॉप 75 महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

RSCIT Exam Preparation

RSCIT Important Questions हिंदी में उत्तर के साथ पूरी जानकारी

RSCIT का एग्जाम अब पहले जैसा आसान नहीं रहा हर बार पेपर में प्रैक्टिकल और लॉजिकल टाइप के सवाल ज्यादा पूछे जाने लगे हैं इसलिए बिना समझे रटने से काम नहीं चलता इस आर्टिकल में हमने कंप्यूटर बेसिक्स इंटरनेट साइबर सिक्योरिटी MS Word MS Excel MS PowerPoint डिजिटल पेमेंट और राजस्थान गवर्नमेंट पोर्टल से जुड़े वो सारे सवाल कवर किए हैं जो RSCIT एग्जाम में बार बार पूछे जाते हैं हर पॉइंट को आसान उदाहरण के साथ समझाया गया है ताकि आपको एक बार पढ़ने में ही याद हो जाए

कंप्यूटर बेसिक्स से जुड़े सवाल

कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहते हैं

कंप्यूटर के मस्तिष्क को CPU कहते हैं CPU का पूरा नाम होता है Central Processing Unit यानी केंद्रीय प्रसंस्करण इकाई इसे माइक्रो प्रोसेसर भी कहा जाता है CPU को तीन भागों में बांटा गया है CU यानी Control Unit ALU यानी Arithmetic Logic Unit और MU यानी Memory Unit

कंप्यूटर सिस्टम का घटक क्या नहीं होता

हार्डवेयर सॉफ्टवेयर और उपयोगकर्ता ये तीनों कंप्यूटर सिस्टम के घटक होते हैं बिजली कंप्यूटर सिस्टम का घटक नहीं मानी जाती

ऑपरेटिंग सिस्टम का प्राथमिक कार्य

ऑपरेटिंग सिस्टम का मुख्य काम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर रिसोर्सेज को कंट्रोल और मैनेज करना होता है Windows 10 एक ऑपरेटिंग सिस्टम है जबकि Microsoft Word और Google Chrome एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर कहलाते हैं

बूटिंग किसे कहते हैं

कंप्यूटर को ऑन करने की पूरी प्रक्रिया को बूटिंग कहा जाता है

⚠️ Important Point कंप्यूटर का IQ level हमेशा जीरो माना जाता है इसलिए इंटेलिजेंस यानी बुद्धिमत्ता कंप्यूटर सिस्टम का लाभ नहीं मानी जाती कंप्यूटर सिर्फ उतना ही काम करता है जितना उसे निर्देश दिया जाता है

मेमोरी और स्टोरेज से जुड़े सवाल

RAM क्या होती है

RAM का पूरा नाम Random Access Memory होता है यह डाटा को रैंडमली एक्सेस करती है यानी उसे पता होता है डाटा कहां रखा है और वहां से सीधा उठा लाती है RAM कंप्यूटर की प्राइमरी मेमोरी है ना कि सेकेंडरी RAM की प्रकृति अस्थिर होती है यानी वोलेटाइल होती है और यह सीधे CPU से जुड़ी रहती है

ROM के प्रकार

ROM यानी Read Only Memory के तीन मुख्य प्रकार होते हैं PROM EPROM और EEPROM फ्लैश मेमोरी ROM का प्रकार नहीं मानी जाती क्योंकि वो सेकेंडरी स्टोरेज में आती है

डाटा की सबसे छोटी इकाई

कंप्यूटर जिस सबसे छोटी इकाई को समझ और प्रोसेस कर सकता है उसे बिट कहते हैं इसके बाद क्रम आता है बाइट किलोबाइट और मेगाबाइट का

क्लाउड स्टोरेज के उदाहरण

Google Drive Microsoft OneDrive और Dropbox ये तीनों क्लाउड स्टोरेज के उदाहरण हैं क्लाउड स्टोरेज में डाटा ऑनलाइन सेव रहता है और जरूरत पड़ने पर किसी भी डिवाइस से डाउनलोड किया जा सकता है

इनपुट आउटपुट डिवाइस

इनपुट डिवाइस कीबोर्ड माउस माइक्रोफोन ट्रैक बॉलप्रोसेसिंग CPUआउटपुट डिवाइस मॉनिटर प्रिंटर स्पीकर हेडफोन

याद रखने वाली इंपॉर्टेंट बातें

  • प्लॉटर एक बड़ा प्रिंटर होता है और यह आउटपुट डिवाइस मानी जाती है
  • मॉडेम और फैक्स मशीन जैसे डिवाइस इनपुट और आउटपुट दोनों का काम करते हैं
  • ऑडियो डाटा इनपुट करने के लिए माइक्रोफोन का उपयोग होता है
  • हार्ड डिस्क ड्राइव एक स्टोरेज डिवाइस है ना कि इनपुट या आउटपुट डिवाइस

आरएससीआईटी (RSCIT) परीक्षा की संपूर्ण गाइडलाइन पीडीएफ (PDF) फाइल अपने फोन में डाउनलोड (Downlaod) करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें

📥 Download Complete Notes PDF

इंटरनेट और साइबर सिक्योरिटी

साइबर अपराध को नियंत्रित करने वाला कानून

भारत में साइबर अपराध और इलेक्ट्रॉनिक वाणिज्य को नियंत्रित करने वाला कानून है Information Technology Act 2000 यानी सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000

HTTPS क्या होता है

HTTPS वो प्रोटोकॉल है जो यह सुनिश्चित करता है कि वेबसाइट और उसके विजिटर के बीच डाटा सुरक्षित रहे इसका पूरा नाम है Hyper Text Transfer Protocol Secure

फिशिंग अटैक क्या है

फिशिंग में कोई व्यक्ति जानबूझकर एक लालचभरा लिंक भेजता है उस लिंक पर क्लिक करते ही आपकी बैंक डिटेल पासवर्ड या पर्सनल डाटा चोरी होने का खतरा रहता है सिक्योर सील एक प्रकार का साइबर खतरा नहीं मानी जाती बल्कि यह दिखाती है कि वेबसाइट सुरक्षित है

मैलवेयर और साइबर अटैक के प्रकार

मेलवेयर फिशिंग और डिनायल ऑफ सर्विस ये सभी साइबर अटैक के प्रकार हैं मेलवेयर वो प्रोग्राम या फाइल होती है जो यूजर के लिए हानिकारक होती है

CAPTCHA का काम

CAPTCHA का मुख्य काम मनुष्य को बॉट यानी ऑटोमेटेड प्रोग्राम से अलग पहचानना होता है

सुरक्षित पासवर्ड कैसे बनाएं

सुरक्षित पासवर्ड बनाने के लिए अक्षर नंबर और स्पेशल कैरेक्टर का संयोजन इस्तेमाल करना चाहिए अपना नाम या आसान शब्द पासवर्ड में इस्तेमाल नहीं करने चाहिए

⚠️ Important Point संदिग्ध ईमेल में अटैचमेंट आने पर उसे डाउनलोड नहीं करना चाहिए सही तरीका है उसे स्पैम या फिशिंग के रूप में रिपोर्ट करना

सर्च इंजन कैसे काम करता है

सर्च इंजन तीन मुख्य काम करता है वेब क्रॉलिंग इंडेक्सिंग और सर्चिंग Google Yahoo और Bing सर्च इंजन के उदाहरण हैं

DNS और वेबसाइट

DNS यानी Domain Name System डोमेन नेम को IP एड्रेस में बदलने का काम करता है एक वेबसाइट कई वेब पेजेस का संग्रह होती है

MS Word के महत्वपूर्ण सवाल

पेज ओरिएंटेशन और टेबल इंसर्ट

MS Word में पेज ओरिएंटेशन का विकल्प Layout टैब में मिलता है टेबल चित्र और चार्ट जोड़ने के लिए Insert टैब का इस्तेमाल किया जाता है

जरूरी शॉर्टकट Keys

Center करने के लिए Ctrl+ELeft के लिए Ctrl+LRight के लिए Ctrl+RCopy के लिए Ctrl+C
  • Undo के लिए Ctrl+Z और Redo के लिए Ctrl+Y
  • Duplicate Slide के लिए Ctrl+D
  • Line की शुरुआत में जाने के लिए Home बटन
  • Active Window बंद करने के लिए Alt+F4
  • Hyperlink बनाने की शॉर्टकट Ctrl+K होती है

Insert Key का प्रभाव

टाइप करते समय गलती से Insert key दब जाए तो टेक्स्ट ओवरराइट यानी अधिलेखित होना शुरू हो जाता है मतलब नया टाइप करने पर आगे का टेक्स्ट अपने आप मिटता जाता है

Header और Footer

अगर किसी टेक्स्ट को हर पेज पर दोहराना हो तो Header और Footer का इस्तेमाल किया जाता है

Mail Merge के जरूरी घटक

Mail Merge के लिए दो चीजें जरूरी होती हैं एक पूरी तरह टाइप किया हुआ लेटर और दूसरा प्राप्तकर्ताओं की एड्रेस लिस्ट

Default Font

MS Word 2019 में डिफॉल्ट फॉन्ट Calibri होता है और डिफॉल्ट फॉन्ट साइज 11 होता है

MS Excel के महत्वपूर्ण सवाल

सेल एड्रेस और रो कॉलम पहचान

Excel की सबसे ऊपर बाईं ओर वाली सेल का एड्रेस A1 होता है Excel में Rows की पहचान नंबर से होती है जैसे 1 2 3 और Columns की पहचान अक्षर से होती है जैसे A B C

जरूरी Formulas

Total के लिए SUMCondition के लिए IFCount के लिए COUNTIFLeft Text के लिए LEFT

कोई भी फॉर्मूला शुरू करने से पहले हमेशा Equal to यानी बराबर का चिन्ह लगाया जाता है आज की तारीख निकालने के लिए TODAY फॉर्मूला काम में लिया जाता है

अन्य महत्वपूर्ण फीचर्स

  • तीन सेल को एक साथ जोड़ने के लिए Merge and Center का इस्तेमाल होता है
  • एक जगह की फॉर्मेटिंग दूसरी जगह कॉपी करने के लिए Format Painter काम आता है
  • रो और कॉलम को फ्रीज करके देखने के लिए Freeze Pane फीचर काम आता है
  • टेबल इंसर्ट करने के लिए Insert टैब का इस्तेमाल होता है
  • Data Validation फीचर सेल में केवल वैलिड डाटा एंटर होने देता है
  • नई Worksheet के लिए Shift+F1 और नई Workbook के लिए Ctrl+N दबाया जाता है
  • Excel Worksheet का डिफॉल्ट ओरिएंटेशन Portrait होता है

CSV फाइल क्या होती है

CSV फाइल डाटा को टेबल फॉर्मेट में स्टोर करती है जिसमें वैल्यू को अलग करने के लिए कॉमा और रिकॉर्ड को अलग करने के लिए नई लाइन का इस्तेमाल होता है

MS PowerPoint के महत्वपूर्ण सवाल

Animation और Slide Show

स्लाइड पर किसी ऑब्जेक्ट में मोशन जोड़ने के लिए Animation का इस्तेमाल होता है प्रेजेंटेशन को दर्शकों के सामने चलाने के लिए Slide Show टैब का इस्तेमाल होता है

Default Orientation और File Extension

PowerPoint में स्लाइड्स का डिफॉल्ट ओरिएंटेशन Landscape होता है PowerPoint 2010 में डिफॉल्ट फाइल एक्सटेंशन pptx होता है

Chart और Sparklines

Excel में एक ही सेल के अंदर छोटा चार्ट दिखाने वाले टूल को Sparklines कहते हैं Chart के मुख्य तत्व होते हैं Chart Title Legend Data Label Data Series Gridlines Value Axis और Category Axis

डिजिटल पेमेंट से जुड़े सवाल

UPI और उसका पूरा नाम

UPI का पूरा नाम है Unified Payment Interface इसी की वजह से अलग अलग वॉलेट के बीच जैसे Paytm से PhonePe में पेमेंट करना संभव हुआ है

RuPay कार्ड क्यों बना

RuPay कार्ड NPCI यानी National Payment Corporation of India ने जारी किया है जब हम मास्टर या वीजा कार्ड से ट्रांजैक्शन करते हैं तो उसका एक हिस्सा विदेशी कंपनी के पास चला जाता है RuPay कार्ड बनाकर यह पैसा देश के अंदर ही रखा जा सकता है

BHIM और OTP

BHIM का पूरा नाम है Bharat Interface for Money OTP का पूरा नाम है One Time Password यानी ऐसा पासवर्ड जो केवल एक बार काम आता है

मोबाइल वॉलेट के उदाहरण

Freecharge Mobikwik और Airtel Money ये सभी मोबाइल और डिजिटल वॉलेट के उदाहरण हैं

राजस्थान गवर्नमेंट पोर्टल्स

e-Mitra और SSO ID

e-Mitra राजस्थान सरकार की e-Governance सेवा है जिसकी शुरुआत साल 2004 में हुई थी SSO ID का सीधा संबंध e-Mitra से होता है और इसके जरिए जाति प्रमाण पत्र मूल निवास और वैकेंसी फॉर्म जैसी सुविधाएं मिलती हैं

Raj eSign और राजस्थान संपर्क पोर्टल

Raj eSign के जरिए सरकारी और व्यक्तिगत डॉक्यूमेंट्स पर डिजिटल हस्ताक्षर किए जाते हैं राजस्थान संपर्क पोर्टल नागरिकों को सरकारी सेवाओं से जुड़ी शिकायत दर्ज करने की सुविधा देता है इसके लिए टोल फ्री नंबर 181 भी उपलब्ध है

अन्य राजस्थान पोर्टल्स

  • राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट rajasthan.gov.in है
  • राजस्थान की ई कॉमर्स वेबसाइट का नाम ई बाजार है जिसका यूआरएल ebazaar.gov.in है
  • स्वयं पोर्टल का उद्देश्य फ्री ऑनलाइन कोर्स और शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराना है

इंपॉर्टेंट फुल फॉर्म्स टेबल

RSCIT एग्जाम में फुल फॉर्म वाले सवाल हर बार पूछे जाते हैं इसलिए इस टेबल को अच्छे से याद कर लीजिए

शब्दपूरा नाम
CPUCentral Processing Unit
RAMRandom Access Memory
ROMRead Only Memory
BIOSBasic Input Output System
USBUniversal Serial Bus
HTTPHyper Text Transfer Protocol
HTTPSHyper Text Transfer Protocol Secure
PDFPortable Document Format
DNSDomain Name System
OTPOne Time Password
UPIUnified Payment Interface
BHIMBharat Interface for Money
MICRMagnetic Ink Character Recognition
CSVComma Separated Values

एग्जाम टिप्स

  • हर टॉपिक को उदाहरण के साथ समझें केवल रटने से प्रैक्टिकल सवाल नहीं आएंगे
  • शॉर्टकट Keys को खुद प्रैक्टिकल करके याद करें ताकि एग्जाम में कन्फ्यूजन ना हो
  • फुल फॉर्म वाले सवाल हर एग्जाम में पक्के आते हैं इसलिए टेबल को रिवीजन जरूर करें
  • राजस्थान से जुड़े गवर्नमेंट पोर्टल्स के नाम और उद्देश्य जरूर याद रखें

FAQs

कंप्यूटर का मस्तिष्क किसे कहा जाता है कंप्यूटर के मस्तिष्क को CPU कहा जाता है जिसका पूरा नाम Central Processing Unit होता है
RAM और ROM में क्या अंतर है RAM एक अस्थिर प्राइमरी मेमोरी है जिसमें डाटा तभी तक रहता है जब तक कंप्यूटर चालू है जबकि ROM में डाटा स्थायी रूप से सेव रहता है
UPI का पूरा नाम क्या है UPI का पूरा नाम Unified Payment Interface है
e-Mitra का उद्देश्य क्या है e-Mitra राजस्थान सरकार की एक ऐसी सेवा है जिसके जरिए नागरिक कई सरकारी सुविधाओं का ऑनलाइन लाभ ले सकते हैं
फिशिंग अटैक से कैसे बचें अनजान लिंक पर क्लिक ना करें और संदिग्ध ईमेल को डाउनलोड करने की बजाय स्पैम के रूप में रिपोर्ट करें
MS Excel में टोटल निकालने का फार्मूला कौन सा है MS Excel में टोटल निकालने के लिए SUM फार्मूला इस्तेमाल किया जाता है
HTTPS का क्या काम होता है HTTPS यह सुनिश्चित करता है कि वेबसाइट और यूजर के बीच होने वाला डाटा ट्रांसफर सुरक्षित रहे
कंप्यूटर की सबसे छोटी डाटा इकाई कौन सी है कंप्यूटर की सबसे छोटी डाटा इकाई बिट कहलाती है
PowerPoint की डिफॉल्ट फाइल एक्सटेंशन क्या है PowerPoint 2010 में डिफॉल्ट फाइल एक्सटेंशन pptx होता है
CAPTCHA किस काम आता है CAPTCHA मनुष्य और ऑटोमेटेड बॉट के बीच अंतर पहचानने के काम आता है

Conclusion

RSCIT एग्जाम में अच्छी परसेंटेज लाने के लिए सिर्फ रटना काफी नहीं है हर कॉन्सेप्ट को समझना जरूरी है इस आर्टिकल में दिए गए सभी पॉइंट कंप्यूटर बेसिक्स इंटरनेट MS Office डिजिटल पेमेंट और राजस्थान पोर्टल्स से जुड़े हैं और लगभग हर पेपर में इनमें से सवाल जरूर आते हैं आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने साथी विद्यार्थियों के साथ जरूर शेयर करें

Post a Comment

0 Comments